फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Private college says, told to deposit 51000 rs for RSS event

आरएसएस के कार्यक्रम के लिए कालेजों से मांगे जा रहे 50-50 हजार रुपये

Thu, 11 Aug 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
Private college says, told to deposit 51000 rs for RSS event

आगरा में होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चार दिवसीय कार्यक्रम से पहले ही इस पर विवादों के बादल मंडराने लगे हैं। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगरा, अलीगढ़ और बरेली क्षेत्र के दो हजार से ज्यादा शिक्षकों और प्रोफेसरों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में काफी संख्या में शै‌क्षिक संस्‍थाओं से जुड़े लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन ऑफ आगरा (SFCAA) से जुड़े और भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्री कालेजों के मैनेजरों को विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर की ओर से इस कार्यक्रम के लिए 51 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव जो 20 से 23 अगस्त तक होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम "विश्वविद्यालयी एवं महाविद्यालयी शैक्षिक सम्मेलन'' के इंचार्ज भी हैं वो डिग्री कालेजों पर जबरन पैसे देने का दबाव बना रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधीन आगरा और अलीगढ़ डिवीजन में 250 के करीब कालेज आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव आशुतोष पचौरी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में शिकायत करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति से समय मांगा था लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। इस संबंध में एसोसिएशन के सदस्य जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और राज्य के मुख्य सचिव से भी इस संबंध में शिकायत की जाएगी। 

सेल्फ फाइनेंस कालेजों की एसोसिएशन ने लगाया आरोप

Private college says, told to deposit 51000 rs for RSS event

उन्होंने बताया कि उन्हें कई कालेजों के संचालकों से इस संबंध में शिकायत मिली है कि चीफ प्रॉक्टर मनोज श्रीवास्तव ने बुलाया और आरएसएस के कार्यक्रम के लिए जबरन 51 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। 

मैं भागवत और उनके कार्यक्रम के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन विश्वविद्यालय के एक वरिष्‍ठ अधिकारी के द्वारा इस तरह कार्य करना और जबरन दबाव बनाना सही नहीं है। पचौरी ने कहा अगर वह कालेजों का भगवाकरण या उनका शोषण करना चाहते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। 

वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने कहा कि उनसे भी आरएसएस के कार्यक्रम के लिए पैसे जमा कराने को कहा गया है। उन्होंने आरोप कि चीफ प्रॉक्टर श्रीवास्तव ने उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने कार्यक्रम के लिए पैसे जमा नहीं कराए तो कालेज की मान्यता रद कर दी जाएगी। 

चीफ प्रॉक्टर ने कहा दबाव बनाने के लिए लगा रहे आरोप

Private college says, told to deposit 51000 rs for RSS event

वहीं जब इस संबंध में चीफ प्रॉक्टर श्रीवास्तव से बात की तो उनका कहना था कि एसोसिएशन के लोग उनके खिलाफ निजी खुन्नस निकाल रहे हैं। निजी कालेज अपने यहां हुए प्रैक्टिकल के अंक जमा कराने को तैयार नहीं हैं। जब मैंने उन्हें सीधे सीधे कहा कि जब तक प्रैक्टिकल के अंक जमा नहीं कराते तब तक उन कालेजों का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा तो उन्होंने दबाव बनाने के लिए मुझ पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। 

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति मोहम्मद मुजम्मिल से बातचीत नहीं हो सकी। दूसरी ओर इस संबंध में आरएसएस के ब्रज प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए मात्र 100 रुपये का चार्ज रखा गया है। 

आरएसएस कभी किसी से पैसे जमा करने के लिए नहीं कहता है। यह 100 रुपये भी कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्‍था के लिए लिए जा रहे हैं। वहीं श्रीवास्तव के खिलाफ लगे आरोप काफी गंभीर हैं हम इस संबंध में जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed