फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priority will be that real citizen should not be left out of the scope of NRC: Registrar General

प्राथमिकता रहेगी कि एनआरसी के दायरे से कोई असल नागरिक न रह जाए बाहर : महापंजीयक

Thu, 02 Aug 2018 07:45 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Aug 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
Priority will be that real citizen should not be left out of the scope of NRC: Registrar General

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे से 40 लाख लोगों को बाहर रखने पर जारी विवाद के बीच देश के शीर्ष जनगणना अधिकारी ने आज कहा कि ‘‘तकनीकी पक्ष” के कारण आखिरी सूची से कोई भी भारतीय छूटेगा नहीं और जो छूट गए हैं उनकी चिंताओं से अधिकारी अवगत हैं। 

विज्ञापन


भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त शैलेश ने पीटीआई-भाषा को एक साक्षात्कार में बताया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी के लिए आवेदन प्रक्रिया के संबंध में ‘‘सूचना एवं जानकारी” की कमी की वजह से दूसरे और अंतिम मसौदे में कुछ नाम छूट गए होंगे जो 30 जुलाई को प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,“ये बातें हमारे लिए भी चिंता का विषय हैं और हम यह सुनिश्चत करना चाहते हैं कि कोई भी भारतीय नागरिक तकनीकी पक्षों की वजह से छूट न जाए। कुछ ऐसे मामले हो सकते हैं जहां सूचना एवं सशक्तिकरण की कमी की वजह से एक व्यक्ति के पास से कुछ कागजात गुम हो गए हों लेकिन अगर कोई वास्तव में भारतीय नागरिक है तो उसे बेफिक्र रहना चाहिए।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेश से जब कुछ परिवारों के कुछ सदस्यों और महत्त्वपूर्ण लोगों के नाम छूट जाने की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,“हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि एक वास्तविक नागरिक को आवश्यक दस्तावेज मिलें।’’ असम कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी ने कहा कि वह इन मुद्दों से अवगत हैं। शैलेश ने कहा, “हम मुद्दों के प्रति संवेदनशील हैं। अगर कुछ व्यक्तियों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों में छोटी सी भी गलती है तो उसको सही कराने का तरीका उपलब्ध है।


उन्होंने कहा कि 30 अगस्त से शुरू हो रही दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया के दौरान एनआरसी अधिकारियों की प्राथमिकताओं में लोगों की शिकायत सुनना, जरूरतमंदों एवं अशिक्षित लोगों को सहयोग देना और पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए सोशल, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर एक गहन जागरुकता अभियान शुरू करना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed