फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   printing machine of Two thousand's duplicate Notes seized in mumbai

मुंबई में पकड़ी गई दो हजार के फर्जी नोट छापने वाली मशीन

Sun, 09 Apr 2017 03:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 09 Apr 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
printing machine of Two thousand's duplicate Notes seized in mumbai
सांकेतिक चित्र
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी दो हजार के नोटों के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बांद्रा इलाके से दो हजार के फर्जी नोट छापने वाले कंप्यूटर इंजीनियर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 70 लाख से अधिक फर्जी नोट के साथ ही नोट छापने वाली मशीन, कलर जेरोक्स और स्कैनर बरामद किया है।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट नौ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई को करीब दस दिन पहले गोपनीय सूचना मिली थी कि दो हजार का फर्जी नोट बाजार में चलाया जा रहा है। देसाई ने पहले फर्जी नोटों के कारोबार से जुड़े उस व्यक्ति का पीछा शुरू किया। करीब हफ्ते भर पहले क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल ने वसई के एक होटल में जतिन सोलंकी नामक व्यक्ति जब बिल दे रहा था तो उससे नोट एक्सचेंज किया। 
विज्ञापन


कांस्टेबल सादे कपड़ों में था इसलिए जतिन कुछ समझ नहीं पाया। उस दो हजार के नोट को पहले बैंक में दिखा कर कन्फर्म किया गया। जब बैंक वालों ने उसे फर्जी करार दिया तो मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रमुख संजय सक्सेना के निर्देश पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात बांद्रा इलाके से कंप्यूटर इंजीनियर सचिन बंशी, जतिन सोलंकी और विजय कांबले को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार के 70 लाख 8 हजार के फर्जी नोट बरामद

printing machine of Two thousand's duplicate Notes seized in mumbai
सांकेतिक चित्र

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हजार के 70 लाख 8 हजार के फर्जी नोट बरामद किए है। उसके बाद नालासोपारा स्थित उनके अड्डे पर छापा मार कर कलर जेरोक्स, स्कैनर और मशीन सहित नोट छापने का अन्य सामन बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अब तक करीब दो हजार के सवा करोड़ कीमत के फर्जी नोट छाप चुके हैं। कुछ नोट जिनका कलर अच्छा नहीं था उसे जला दिए थे। 

फर्जी नोटों के जरिए आरोपी लगातार दक्षिण मुंबई के रेडलाइट इलाके में अय्यासी करने जाते थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस को उन पर संदेह हुआ था। फ़िलहाल गहन पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed