फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal Secretary to PM Modi held high level meeting with Punjab Haryana Delhi on air pollution

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर 24 घंटे नजर रखेगी केंद्र सरकार, 300 टीमें तैनात

Sun, 03 Nov 2019 08:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 03 Nov 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary to PM Modi held high level meeting with Punjab Haryana Delhi on air pollution
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की घनी चादर छाई हुई है। एनसीआर के सभी शहरों की हवा गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने से लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा और कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्च स्तरीय बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि राज्यों के मुख्य सचिव अपने-अपने यहां के सभी जिलों की 24 घंटे निगरानी करेंगे। केंद्र सरकार की तरफ से कैबिनेट सचिव स्थिति पर हर रोज निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली में लगभग 300 टीमें मैदान में हैं। प्रदूषण पर काबू पाने के लिए आवश्यक मशीनरी राज्यों में वितरित की गई हैं। एनसीआर में सात औद्योगिक समूहों और प्रमुख यातायात गलियारों पर मुख्य ध्यान केंद्रित किया गया है। 


केंद्र सरकार निर्माण गतिविधियों के अलावा प्रदूषणकारी इकाइयों और कचरे को जलाने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है। पीएम के प्रधान सचिव ने पहले 24 अक्तूबर को स्थिति की समीक्षा की थी। चार अक्तूबर को इस विषय (वायु प्रदूषण) पर कैबिनेट सचिव द्वारा एक बैठक सहित आवश्यक तैयारी के लिए कई बैठकें की गईं थीं।

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed