फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal Scientific Advisor of India K VijayRaghavan saying new strain will not affect the corona vaccine

नए स्ट्रेन से कोरोना के टीका पर नहीं पड़ेगा असर: प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार

Wed, 30 Dec 2020 03:43 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Dec 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Principal Scientific Advisor of India K VijayRaghavan saying new strain will not affect the corona vaccine
K. VijayRaghavan, Principal Scientific Adviser of India - फोटो : Twitter@PIB_India

ब्रिटेन सहित दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से ग्रस्त मरीज सामने आ चुके हैं। ऐसे में प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो.के विजयराघवन ने लोगों से अपील की है कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। इस नए बदलाव से कोरोना वायरस के टीका पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


अब तक वैज्ञानिक तौर पर साक्ष्य नहीं मिले हैं कि नए स्ट्रेन की वजह से टीका पर कोई असर पड़ सकता है। मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस में प्रो. विजयराघवन ने कहा कि कोरोना के स्पाइ प्रोटीन में 17 तरह के बदलाव देखने को मिल चुके हैं लेकिन इनमें से केवल आठ बदलाव गंभीर हैं। हालांकि इन बदलावों की वजह से संक्त्रस्मित मरीजों पर कोई बड़ा असर दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन



यह बदलाव अब तक लैब में वैज्ञानिकों को मिले हैं। जमीनी स्तर पर इन बदलावों का कोई बड़ा असर नहीं मिला है। दक्षिणी अफ्रीका के वैरिएंट में प्रसार की क्षमता अधिक है। इन्हें लेकर चिंता जरूर है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यूके में पिछले कुछ दिनों में रोजाना मिलने वाले संक्रमित मरीजों में से 80 फीसदी तक में नया स्ट्रेन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तेजी से फैलने की वजह से सतर्कता बेहद जरूरी है। वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि लोगों को घबराने से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस को लेकर भले ही रोजाना नए मामले कम आ रहे हैं, लेकिन सतर्कता नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। ब्रिटेन से आने वालों की निगरानी अभी भी चल रही है। राज्यों में इनकी जांच हो रही है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि आगामी दिनों में शायद और भी ऐसे केस मिल सकते हैं जिनमें कोरोना का नया स्ट्रेन मिले। इसलिए जरूरी है कि लोगों को अपनी ओर से सतर्कता के पूरे नियमों का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed