फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Principal of Law College of Assam arrested for misdeed several girl students including daughter

बेटी समेत कई छात्राओं से दुष्कर्म के आरोप में असम के लॉ कॉलेज का प्रिंसिपल गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 02:49 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Dec 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
Principal of Law College of Assam arrested for misdeed several girl students including daughter
सांकेतिक तस्वीर

अपनी बेटी समेत कई छात्राओं के साथ दुष्कर्म के आरोप में असम पुलिस ने पूर्वोत्तर के एकमात्र लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष कुंडू को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय अंग्रेजी समाचार पत्र में कार्य कर चुकी बेटी ने कुंडू पर आरोप लगाया था कि 10 वर्ष की आयु से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इसके बाद एक-एक कर कई अन्य छात्राओं ने भी कुंडू पर यौन दुर्व्यवहार और दुष्कर्म के आरोप लगाए। पुलिस इन सभी के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन



चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में कुंडू की पत्नी गीता ने न केवल उनका साथ दिया बल्कि उनका खुलकर बचाव भी किया। असम प्रशासनिक सेवा की अधिकारी गीता राज्य के शिक्षा विभाग में उपसचिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी राज्य के महालेखा कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत रहे आशुतोष कुंडू ने 10 साल पहले लॉ में पीएचडी करने के बाद असम के एकमात्र बीआरएम गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में बतौर प्राध्यापक काम शुरू किया था।

कुंडू को प्रिंसिपल बनवाने में उनकी पत्नी का बड़ा हाथ था। उनके पूर्ववर्ती के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच समिति में वह स्वयं सदस्य थीं। पति के सभी मामलों को दबाने में उनकी सक्रिय भूमिका थी।

बेटी ने कोर्ट के सामने दर्ज कराया बयान
कुंडू की बेटी ने गुवाहाटी के मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज करा दिया है। उसका चिकित्सीय परीक्षण भी हो चुका है। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट नहीं लगाया है। बेटी ने अपने स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों को भेजे जिन ई-मेल और मैसेज में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र किया था, उन्हें भी पुलिस को सौंप दिया है।


पति जेल में, पत्नी फरार
मामले की जांच कर रही एसीपी रोजी तालुकदार ने बताया कि कुंडू को जेल भेज दिया गया है लेकिन उनकी पत्नी लंबी छुट्टी लेकर कहीं चली गई हैं। उनके खिलाफ भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed