कॉमनवेल्थ प्रमुखों की बैठक में मोदी को आमंत्रित करेंगे प्रिंस चार्ल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह दस दिनों की यात्रा के दौरान भारत के अलावा सिंगापुर, मलेशिया, ब्रूनी जाएंगे। उनकी यात्रा से पहले विदेश मंत्री ने कहा था कि यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करना है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन, संतुलित विकास लक्ष्य, आर्थिक सहयोग और कामनवेल्थ की बैठक जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
भारत को नया शिक्षा बांड देने के समर्थन में चार्ल्स
अपने एशिया दौरे के दौरान नई दिल्ली पहुंचने से पहले ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने भारत का नए विकास बांड देने का समर्थन किया है। इस बांड से भारत के पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट ने 65 करोड़ रुपये का यह एजूकेशन डेवलेपमेंट इंपैक्ट बांड तैयार किया है।
दक्षिण एशिया में गरीबी से लड़ने के लिए इस ट्रस्ट की स्थापना चार्ल्स ने की है। यह ट्रस्ट भारत में हजारों बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से कराने में मदद करता है। चार्ल्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह न सिर्फ भारत के बच्चों की जिंदगी पर प्रभाव डालने में सक्षम होंगे, बल्कि दुनिया भर के शिक्षाविद् के सोचने का तरीका भी बदल सकेंगे।
इस फंड से दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के दो लाख प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा।