फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime suspect in SSI murder case shot dead by police Know all about it

SSI Murder Case: एसएसआई हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने मारी गोली; हमला कर भागने की फिराक में था

Thu, 07 Aug 2025 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपुर (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपुर (तमिलनाडु) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Aug 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Prime suspect in SSI murder case shot dead by police Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विशेष पुलिस उपनिरीक्षक एम षणमुगवेल की हत्या के एक मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने गोली मार दी। दरअसल, वह एक पुलिस उपनिरीक्षक पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी पहचान मणिगंदन के रूप में हुई है। उसे पुलिस दल ने उस निजी खेत के पास एक सुनसान जगह से पकड़ा, जहां उसने, उसके भाई और उनके पिता ने 5 अगस्त की रात शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान षणमुगवेल पर जानलेवा हमला किया था और भाग निकले थे।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के गुडीमंगलम गांव में खेत के पास उसके ठिकाने से मणिगंदम को पकड़ने वाली एक पुलिस टीम उसे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक स्थान पर ले गई। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचने पर मणिगंदन ने एक उपनिरीक्षक पर दरांती से हमला किया और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम में शामिल एक अन्य पुलिस अधिकारी ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, 'जब उसने इनकार कर दिया, तो एसआई को चिक्कनूर के पास उप्पारू नाले के पास संदिग्ध पर गोली चलानी पड़ी।' मणिगंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल एसआई सरवण कुमार को इलाज के लिए उदुमलाईपेट्टई सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके भाई थंगापांडियन और पिता मूर्ति 6 अगस्त को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वे अन्नाद्रमुक विधायक सी महेंद्रन के खेत में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed