फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister's Crop Insurance Scheme Income Security Cover for Farmers

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों के लिए आय सुरक्षा कवच

Thu, 27 Dec 2018 09:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Dec 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Crop Insurance Scheme Income Security Cover for Farmers

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की है। यह किसानों की आय का सुरक्षा कवच है। खरीफ एवं रबी की फसल में अब तक की सबसे न्यूनतम दर तय की गई है। जो क्रमश: अधिकतम 2 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत है। इसमें खड़ी फसल के साथ-साथ बुआई से पहले और कटाई के बाद के जोखिमों को भी शामिल किया गया है। कैपिंग हटाकर बीमित राशि को ऋण स्वीकृति के वित्तीय पैमाने के बराबर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, नुकसान के दावों का 25 प्रतिशत भुगतान भी तत्काल ऑनलाइन किया जा रहा है। इस योजना में किसानों को फसल नुकसान के त्वरित भुगतान हेतु उपज के अनुमान के लिए ड्रोन तकनीक तथा फसल कटाई के लिए स्मार्टफोन जैसी तकनीकों का उपयोग भी कई राज्यों में प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन


गैर श्रेणी वाले किसानों की सुविधा के मद्देनजर इस खरीफ मौसम से जनसंपर्क सूचना केंद्र एवं ऑनलाइन तकनीकी सुविधाओं के माध्यम से प्रीमियम राशि जमा कराने का भी प्रावधान किया गया है। जिन राज्यों में मौसम ज्यादा प्रतिकूल रहा, उन राज्यों में बीमित किसानों को प्राप्त कुल दावा राशि कुल प्राप्त प्रीमियम से अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 के खरीफ मौसम में केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रबी 2016-17 में तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश तथा खरीफ 2017 में छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं ओड़िशा में कुल प्राप्त प्रीमियम की तुलना में किसानों को ज्यादा दावा राशि का भुगतान किया जा रहा है। राज्य सरकारें नई टेक्नोलॉजी का जितना अधिक उपयोग कर सकेंगी, किसानों को उतना अधिक लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed