फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister of Nepal Sher Bahadur Deuba arrives in India on a three-day visit Latest News Update

भारत दौरा: नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा दिल्ली पहुंचे, जयशंकर और नड्डा से की मुलाकात, कल पीएम से मिलेंगे

Fri, 01 Apr 2022 07:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Apr 2022 07:30 PM IST
सार

जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले वह चार बार नेपाल के पीएम रहे और हर कार्यकाल में उन्होंने भारत का दौरा किया। वह आखिरी बार 2017 में पीएम के तौर पर भारत आए थे।

विज्ञापन
Prime Minister of Nepal Sher Bahadur Deuba arrives in India on a three-day visit Latest News Update
Sher Bahadur Deuba - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान शुक्रवार दोपहर दिल्ली पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करना है। वह दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के अलावा नेपाली पीएम वाराणसी भी जाएंगे। 

विज्ञापन

 


जुलाई 2021 में नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद देउबा का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले वह चार बार नेपाल के पीएम रहे और हर कार्यकाल में उन्होंने भारत का दौरा किया। वह आखिरी बार 2017 में पीएम के तौर पर भारत आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकातों का दौर शुरू
अपनी यात्रा के दौरान देउबा सबसे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा से मुलाकात की।

 

सूत्रों ने कहा कि देउबा की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच आवधिक उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है। यह दोनों देशों को विकास, आर्थिक साझेदारी, कारोबार, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और अन्य आपसी हितों के मुद्दों के पहलू की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed