{"_id":"5f4211d58ebc3e3cc05a3527","slug":"prime-minister-narendra-modi-wishes-nuakhai-festival-appreciated-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई पर्व की दी बधाई, किसानों की सराहना की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुआखाई पर्व की दी बधाई, किसानों की सराहना की
Sun, 23 Aug 2020 12:21 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को किसानों के त्योहार ‘नुआखाई’ की बधाई व शुभकामनाएं दीं और अन्नदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही देश का पेट भरता है।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘नुआखाई का यह विशेष मौका हमारे किसानों की मेहनत का पर्व है। उनके ही प्रयासों से देश का पेट भरता है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि लाए और सभी को अच्छी सेहत प्रदान करे। नुआखाई जुहार।’’
विज्ञापन
The special occasion of Nuakhai is about celebrating the hardwork of our farmers. It is due to their efforts that our nation is fed.
विज्ञापन विज्ञापन
May this auspicious day bring prosperity and good health for everyone.
Nuakhai Juhar!— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2020
‘नुआखाई’ देश के कई इलाकों खासकर ओडिशा में प्रमुख तौर पर मनाया जाने वाला कृषि त्योहार है। इसमें फसलों, अच्छी बारिश और खेती के लिए अनुकूल मौसम के लिए देवताओं की पूजा कर आभार व्यक्त करते हैं।
परंपरा के अनुसार, किसान अपनी पहली फसल का अन्न देवताओं को चढ़ाते हैं। परिवार का मुखिया घर के देवता की पूजा करता है और चावल व अन्य भोज्य पदार्थ अर्पण करके प्रसाद के तौर पर इनका परिजनों में वितरण करता है।