फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Address to Nation Today at 4pm Latest News: Prime Minister Narendra Modi will address the nation tuesday evening

PM Modi: आज शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चीन को लेकर कर सकते हैं बड़ा एलान

Tue, 30 Jun 2020 10:58 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Jun 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Address to Nation Today at 4pm Latest News: Prime Minister Narendra Modi will address the nation tuesday evening
PM Narendra Modi - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम चार बजे देश को संबोधित करेंगे। सोमवार की रात चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाने का फैसला जारी होने के बाद माना जा रहा है कि इस संबोधन में वह चीन को लेकर बड़े एलान कर सकते हैं। वहीं, आज अनलॉक-2 के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, तो वह इसे लेकर भी जनता से अपील कर सकते हैं।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


 
बता दें कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच देशभर में चीन के खिलाफ आक्रोश का माहौल है। देश के लोग लगातार चीनी वस्तुओं और एप का बहिष्कार कर रहे हैं। इसी दौरान सोमवार को भारत ने चीन को बड़ा 'डिजिटल झटका' देते हुए टिक-टॉक समेत 59 चीनी एप बैन कर दिए हैं। 

भारत और चीन की सेना बीच भी कल होगी वार्ता

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को कम करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच कल यानी मंगलवार को तीसरी वार्ता होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जनरल स्तर की यह वार्ता सुबह 10.30 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय पक्ष के चुशुल में होगी।भारत की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की ओर से मेजर जनरल लिन लियू बैठक में भाग लेंगे।


15 जून की रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारतीय पक्ष के 20 जवान शहीद हुए थे। चीन ने इस झड़प में अपने हताहत सैनिकों की अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है। भारत पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि चीन मई की शुरुआत से ही एलएसी पर  बड़ी संख्या में सैनिक और युद्ध सामग्री जुटा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed