फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to share video message today Live Updates

थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के साथ साझा करेंगे वीडियो संदेश

Fri, 03 Apr 2020 06:48 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 03 Apr 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to share video message today Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह आज सुबह नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। माना जा रहा है कि यह वीडियो संदेश देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर हो सकता है। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, मीडिया प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके है। उन्होंने इन सभी विभागों से मुसीबत की इस घड़ी में मदद का आग्रह किया था। 
विज्ञापन


वही, देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू गवर्नरों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों और प्रशासकों के साथ कल राष्ट्रपति भवन में एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्र सचिवालय ने इस बात की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 हो गई है। इनमें से 1764 लोगों का इलाज चल रहा है। 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

वही, कोरोना वायरस की भारत में स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में बुधवार से लेकर आज तक में देश में कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आए है और 12 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हुई है। 

मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि लगभग 400 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए, जिनके महामारी संबंधी जुड़ाव का पता तब्लीगी जमात क्लस्टर से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संकट का समाधान जिला स्तर पर करें। 

कोरोना पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंस

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गवर्नरों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों और प्रशासकों के साथ आज राष्ट्रपति भवन में एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्र सचिवालय ने इस बात की जानकारी दी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, मीडिया प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके है। उन्होंने इन सभी विभागों से मुसीबत की इस घड़ी में मदद का आग्रह किया था। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed