फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to launch submarine cable connectivity for Andaman and Nicobar on Aug 10

पीएम मोदी 10 अगस्त को करेंगे चेन्नई-अंडमान निकोबार समुद्री केबल परियोजना का उद्घाटन

Fri, 07 Aug 2020 07:46 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, पोर्ट ब्लेयर
पीटीआई, पोर्ट ब्लेयर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 07 Aug 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to launch submarine cable connectivity for Andaman and Nicobar on Aug 10
PM Narendra Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को चेन्नई व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के बीच सबमेरीन केबल प्रणाली का उद्घाटन करेंगे जिससे यहां बेहतर संर्पक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। बीएसएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस प्रणाली के तहत दो स्थानों के बीच दूरसंचार सिग्नलों के आदान-प्रदान के लिए समुद्र में केबल बिछायी जाती है। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (अंडमान-निकोबार टेलीकॉम) मुरली कृष्णा ने केंद्रशासित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा, 'चेन्नई तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सबमेरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना की शुरुआत की प्रतीक्षा अब खत्म हो रही है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 10 तारीख को इस परियोजना का उद्घाटन करने वाले हैं।' मुख्य महाप्रबंधक ने पत्र में अंडमान और निकोबार प्रशासन के अधिकारियों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुचारू संचालन और विभिन्न् द्वीपों में गुणवत्तापूर्ण दूरसंचार सेवाएं प्रदान करने के लिए नयी प्रणाली शुरू करने में सहयोग देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed