फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi to flag off two new Vande Bharat trains today news in hindi

Mumbai: PM मोदी आज देंगे दो वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 10 Feb 2023 02:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 02:53 AM IST
सार

पीएम मोदी अपने एक दिवसीय मुंबई दौरे में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi to flag off two new Vande Bharat trains today news in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। एक वंदे भारत मुंबई से साईंनगर शिर्डी और दूसरी मुंबई से सोलापुर के बीच चलेगी। पीएम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर-18 से दोनों हाईस्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुंबई से शिर्डी के साईंबाबा और मुंबई से पंढरपुर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन वरदान साबित होगी।

विज्ञापन


पीएम मोदी अपने एक दिवसीय मुंबई दौरे में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह शिवाजी महाराज टर्मिनस से आईएनएस शिक्रा जाएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिये मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री मुंबई उपनगर के मरोल जाएंगे। वह शाम को करीब 4.30 बजे मरोल में अल्जामिया-तुस-सैफियाह (सैफी अकादमी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। दाउदी बोहरा समुदाय का अल्जामिया-तुस-सैफियाह प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है। प्रधानमंत्री शाम को ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम बनाएगी वंदे भारत
पीएम मोदी जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, उससे तीर्थस्थलों की यात्रा सुगम हो सकेगी। मुंबई-साईंनगर शिर्डी वंदे भारत ट्रेन देश की 10वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। यह ट्रेन महाराष्ट्र में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, साईंनगर शिर्डी, शनि शिंगणापुर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों तक यात्रा कराएगी। वहीं, मुंबई से सोलापुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस सिद्धेश्वर, सोलापुर के पास अक्कलकोट, तुलजापुर, पंढरपुर एवं पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों के लिए यात्रा की बेहतरीन सुविधा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोहरा मुस्लिम समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को मुंबई पश्चिमी उपनगर के अंधेरी स्थित मरोल में बोहरा मुस्लिम समाज के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां अल जामिया तस सैफिया विद्यापीठ का उद्घाटन करेंगे। मोदी के आगमन को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बोहरा काॅलोनी परिसर में अभी से ही सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed