{"_id":"5b484bec4f1c1b0a278b62a1","slug":"prime-minister-narendra-modi-to-address-50-rallies-across-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी देशभर में 50 रैलियों को करेंगे संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी देशभर में 50 रैलियों को करेंगे संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अभी से ही नजर आने लगी हैं। प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच तनातनी इस बात का गवाह है कि अब चुनाव दूर नहीं है और वो उसके लिए कमर कस चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो 2019 आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल फरवरी तक करीब 50 रैलियां करेंगे। इस दौरान वो करीब 100 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी भी 50-50 रैलियों को संबोधित करेंगे। इन सभी रैलियों को योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा और पार्टी के अभियान के लिए जमीनों की तलाश और उन्हें तैयार करने को भी कहा गया है। प्रत्येक रैली को खासतौर पर डिजाइन किया जा रहा है ताकि इसमें 2-3 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को शामिल किया जा सके।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होने से पहले ही भाजपा ने 200 रैलियों का आयोजन कर कम से कम 400 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों को कवर कर लिया है। बता दें कि इन 50 रैलियों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी रैलियों को संबोधित करेंगे, जहां चुनाव इस वर्ष के अंत में निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में मलौत में गुरुवार को हुई प्रधानमंत्री की रैली इन्हीं रैलियों में से एक थी। इस महीने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक और इसी तरह की रैली की योजना बनाई गई है। ये रैलियां पार्टी के लिए अभ्यास के तौर पर की जा रही हैं और भाजपा के चुनावी अभियान के लिए एक मंच तैयार किया जा रहा है।