फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi's meeting with Chief Ministers of BJP ruled states

PM Modi: पीएम मोदी की BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, बोले- विकसित भारत के लिए हम प्रतिबद्ध

Sun, 18 Feb 2024 10:44 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 10:44 PM IST
सार

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के साथ राज्यों के विकास पथ पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi's meeting with Chief Ministers of BJP ruled states
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ पीएम मोदी - फोटो : X/@narendramodi

विस्तार

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज समापन हुआ। इस दौरान देशभर से बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा  चुनाव के  लिए जीत का मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। अधिवेशन में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की। जिसके बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। 
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों को सीएम के साथ व्यापक चर्चा-पीएम
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउण्ट एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ एक व्यापक बैठक की। इस दौरान राज्यों के विकास पथ को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा कई गई, ताकि एक विकसित भारत में हम विकास के दोहरे इंजन का लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन

 


अगले पांच साल भारत के लिए महत्वपूर्ण- पीएम
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले पांच साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए इस दौरान बहुत काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा की मजबूती के साथ केंद्र में वापसी आवश्यक है। उनके पास देश को मजबूत करने का लक्ष्य है। यदि वे अपने घर की चिंता करने लगते तो आज देश के करोड़ों गरीबों का घर न बना पाते। तीसरे कार्यकाल में वे देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की बात करते हैं, लेकिन विपक्षी दल देश को विकसित राष्ट्र बनाने का वादा भी करने की हिम्मत नहीं दिखा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed