फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi reaches Washington

ब्रसेल्स से वाशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी

Thu, 31 Mar 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi reaches Washington
- फोटो : PTI

दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह यहां पहुंचे। इस सम्मेलन में लगभग 50 देशों के शीर्ष नेता परमाणु हथियारों और सामग्री के खतरे के आकलन और इस बारे में अपने विचार साझा करेंगे। दो दिन के अपने अमेरिका प्रवास के दौरान मोदी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित विश्व के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


उम्मीद है कि पहली बार परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में भाग ले रहे मोदी परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर अपना नजरिया साझा करेंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी तीसरी बार अमेरिका गए हैं। इससे पहले सितंबर 2014 में उन्होंने व्हाइट हाउस में ओबामा से मुलाकात की थी और करीब एक साल पहले उन्होंने न्यूयॉर्क और सिलिकॉन वैली की यात्रा की थी। वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है फिर भी मोदी के दिनभर कई बैठकों में व्यस्त रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन बैठकों में कई राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं, सामुदायिक नेताओं, वैज्ञानिकों और कारोबार जगत की हस्तियों से होने वाली मुलाकातें शामिल हैं। बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की के साथ मोदी की मुलाकात का कार्यक्रम तय है। इसके अलावा वह लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (लीगो) के वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed