फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi rally in assam

'नाम तिनसुकिया पर यहां सब दुखिया ही दुखिया नजर आते'

Sat, 26 Mar 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Mar 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi rally in assam
मोदी ने चाय बेचने के दिनों को किया याद - फोटो : PTI

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई पर निशाना साधा और कहा कि 'ये कहते हैं कि मोदी से मेरी लड़ाई है, मुख्यमंत्री जी आप इतने बुजुर्ग है, मैं इतना छोटा हूं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि यहां का नाम 'तिनसुकिया' है लेकिन यहां दुखिया ही दुखिया नजर आता है। मोदी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि तिनसुकिया' को सच्‍चे अर्थ में 'सुखिया' बनाना। जन-जन को दुखिया से सुखिया बनाना है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि अच्छी चीजों की उम्मीद में आपने कांग्रेस को 60 साल का कार्यकाल दिया। मैं आप से कुछ नहीं कह रहा हूं बस सिर्फ आप से 5 साल मांग रहा हूं। इसका फायदा असम को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ एक ही लहर हैं। एक ही आनंद असम में है और वो है सर्वानंद।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मेरी लड़ाई मुख्यमंत्री तरूण गागोई के खिलाफ नहीं है। हमारी लड़ाई गरीबी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय असम बहुत ही संपन्न राज्य हुआ करता था। पर आज गरीब राज्यों में से एक है। असम की चाय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यही तो वो चाय है जिसने दुनिया भर में हिंदुस्तान के प्रति चाह पैद कर दी है। हमारे चाय बागानों में काम करने वाले लोगों ने चाय की चुस्की लेते-लेते हिंदुस्तान के लोगों में ऊर्जा भरने का काम किया है।

असम के कई गांवों में आज भी इलेक्ट्रिक पोल नहीं है। मोदी ने कहा कि 'मेरे सिर्फ तीन एजेंडे हैं-विकास, तेज गति से विकास और चारों तरफ विकास। असम में परि‌स्थितियों में सुधार हो सकता है। अगर तीन चीजों में बदलाव हो जाए तो पहला गरीबों को एजुकेशन मिले, युवाओं को आय मिले और बुजुर्गों को दवाइयां।


मोदी ने अपने चाय बेचने के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं चाय बेचता था, वो असम की चाय ही होती थी। जो चाय मैं पिलाता था उसे पीकर लोग ताजगी महसूस करते थे। असम के लोगों का मुझपर ऋण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed