{"_id":"5b9df129867a557ec074b523","slug":"prime-minister-narendra-modi-likes-tasteful-khichadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: प्रधानमंत्री को क्यों भाती है खिचड़ी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन्मदिन विशेष: प्रधानमंत्री को क्यों भाती है खिचड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकसर लोगों के दिल में ख्वाहिश होती है यह जानने की ये चुस्त- दुरुस्त हमेशा सजग और काम करने वाले अभिनेता- अभिनेत्री और राजनेता लोग खाते क्या हैं। सोशल मीडिया आने के बाद से यह बातें अब छुपी नहीं रह पाती हैं।
विज्ञापन
अपने आपको हमेशा एक्टिव रखते के लिए देश के सेलीब्रिटी से लेकर राजनेता तक अपने खान-पान से लेकर व्यायाम तक का ध्यान रखते हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री 17 सितंबर को 67 साल के हो जाएंगे।
विज्ञापन
यह एक रिटायरमेंट की उम्र मानी जाती है लेकिन प्रधानमंत्री जिस तरह से अपने आपको मेंटेन कर रखा है, योग और व्यायाम करते हैं और जितने तंदुरुस्त वह खुद को रखते हैं ऐसे में यह स्वाभाविक हो जाता है कि आखिर उनकी दिनचर्या क्या है?
विज्ञापन
ये पूछना स्वाभाविक है कि – भारत के प्रधानमंत्री खाने में क्या पसंद करते हैं? क्या उन्हें मसालेदार खाना पसंद है?
इस ओर कुछ इशारा नरेंद्र मोदी स्वयं करते हैं, वह बताते हैं कि
'जो लोग सार्वजनिक जीवन में काम करते हैं, उनका जीवन बहुत ही अनियमित होता है। इसलिए यदि कोई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होना चाहता है, तो उसका पेट मजबूत होना चाहिए।'
'35 वर्षों में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम करते हुए मुझे पूरे देश का भ्रमण करना पड़ा। मुझे भोजन मांगना पड़ा और जो मिला उसे खाया। मैंने कभी लोगों से अपने लिए कोई खास खाना बनाने के लिए नहीं कहा।'
'मुझे खिचड़ी बहुत पसंद है। लेकिन मुझे जो भी मिले, मैं खा लेता हूं।'
वो कहते हैं 'मैं चाहता हूं कि मेरी सेहत ऐसी हो कि वो देश के लिए बोझ न बने। अपनी अंतिम सांस तक मैं एक स्वस्थ व्यक्ति के रूप में जीना चाहता हूं।'
प्रधानमंत्री की भूमिका में बहुत अधिक यात्रा करनी पड़ती है और बहुत अधिक प्रीतिभोजों में शामिल होना पड़ता है। वो प्रत्येक प्रीतिभोज में स्थानीय शाकाहारी व्यंजन पसंद करते हैं। वो शराब नहीं पीते, इस कारण जाहिर तौर पर उनके गिलास में मादकपेय की जगह पानी रहता है या कोई जूस।
आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि प्रधानमंत्री मां भगवति के बहुत बड़े उपासक हैं और नवरात्रि का व्रत भी करते हैं। इस दौरान वह नौ दिनों तक कई बार पानी पीकर रहते हैं।