फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime minister narendra modi Karnataka assembly elections amit shah congress rahul gandhi

कर्नाटक : पीएम मोदी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

Tue, 01 May 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 May 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Prime minister narendra modi Karnataka assembly elections amit shah congress rahul gandhi
pm modi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी रण में उतरने के बाद यह लड़ाई और भी रोमांचक होने वाली है। पीएम मोदी मंगलवार से कर्नाटक में ताबड़तोड़ 15 रैलियां करेंगे और बताया जा रहा है कि आज पहले चरण में वह तीन रैलियां करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम मोदी चामराजनगर जिले के सांथेमरहल्ली और बेलगावी के उडुपी और चिक्कोडी में रैलियों को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 48 विधानसभा क्षेत्रों को अपनी पहले चरण की रैलियों में कवर करेंगे। 12 मई को वोटिंग है और 15 मई को रिजल्ट आएंगे, इसलिए पीएम मोदी पर प्रचार का पूरा दामोदार है। वहीं दूसरी ओर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी राज्य में ताबड़तोड रैलियां कर रहे हैं। पीएम उडुपी रैली से पहले मोदी कृष्ण मठ का दौरा करेंगे और मठाचार्य से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


मोदी की रैलियों से फिजा बदलने की उम्मीद 

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि 1 मई से पीएम की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव होगा। पीएम अपनी रैलियों में केंद्र के काम गिनाएंगे, वहीं राज्य में पांच साल में कथित तौर पर 3500 किसानों की आत्महत्या का भी मामला उठाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस के हिंदू आतंकवाद की थ्योरी को अदालत द्वारा ठुकराने की चर्चा से भी सियासत गरमाने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंगायत बहुल इलाकों में संघ प्रचारकों का कैंप 

संघ के करीब 30 वरिष्ठ प्रचारक एक पखवाड़े से लिंगायत बहुल इलाकों में कैंप कर रहे हैं। इनकी कोशिश लिंगायत समुदाय को अलग धर्म का दर्जा संबंधी कांग्रेस के सियासी दांव को विफल करना है। संघ के प्रचारक इसे हिंदुओं को बांटने की राजनीति के तौर पर प्रचारित करने के अलावा यह भी सवाल कर रहे हैं कि यदि कांग्रेस को इस समुदाय की इतनी चिंता है तो उसने इसी समुदाय का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा क्यों नहीं की? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed