फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi is set to pay a two-day visit to the US beginning February 12, meet president tr

PM Modi US Visit: 12 फरवरी से दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 11:00 PM IST
सार

PM Modi US Visit: पीएम मोदी पेरिस के दो दिवसीय दौरे के बाद वॉशिंगटन डीसी जाएंगे। यह पीएम मोदी का अमेरिका का पहला द्विपक्षीय दौरा होगा, जबसे ट्रंप का राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ है। मोदी उन कुछ विदेशी नेताओं में शामिल होंगे, जो ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल के शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद वॉशिंगटन की द्विपक्षीय यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi is set to pay a two-day visit to the US beginning February 12, meet president tr
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस मामले पर करीब से नजर रखने वाले लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

वाशिंगटन में 13 फरवरी को हो सकती मोदी-ट्रंप की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इसी 13 फरवरी को मुलाकात हो सकती है। सरकार के सूत्रों ने जानकारी कि प्रधानमंत्री पेरिस यात्रा खत्म कर दो दिन के दौरे पर 12 और 13 फरवरी को अमेरिका में पहुंचेंगे। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार और रक्षा एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समेत कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन


मोदी दुनिया के उन गिने-चुने नेताओं में हैं जो ट्रंप प्रशासन के सत्ता संभालने के बाद वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण के एक सप्ताह बाद दोनों नेताओं ने फोन पर बात की थी। बाद में ट्रंप ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए उम्मीद जताई थी कि पीएम मोदी और उनकी मुलाकात इसी फरवरी में हो सकती है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने विशेष दूत के रूप में भाग लिया था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष पत्र भी ट्रंप को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed