{"_id":"5db471d98ebc3e012f282839","slug":"prime-minister-narendra-modi-is-likely-to-visit-a-forward-area-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार पीएम मोदी अग्रिम इलाके में तैनात जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस बार पीएम मोदी अग्रिम इलाके में तैनात जवानों के साथ मना सकते हैं दिवाली
Sat, 26 Oct 2019 09:48 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी दिवाली पर दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों के साथ नजर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को अग्रिम इलाके का दौरा करने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आ रही है।
साल 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के पास बर्फीली घाटी में सेना और आईटीबीपी कर्मियों के साथ त्योहार मनाया था। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने जवानों के साथ सियाचिन में दिवाली मनाई थी।
2015 में उन्होंने दिवाली के मौके पर पंजाब सीमा का दौरा किया था। संयोग से उनका दौरा 1965 के भारत-पाक युद्ध के 50 साल होने पर हुआ था। अगले साल मोदी हिमाचल प्रदेश गए थे, जहां उन्होंने अग्रिम चौकी पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के साथ समय गुजारे थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई थी। इस बार वह अग्रिम इलाके में जवानों के दिवाली मनाते नजर आ सकते हैं।