{"_id":"6363fdfa1c58c9108a3999b4","slug":"prime-minister-narendra-modi-insulted-galwan-martyrdom-col-santhosh-sacrifice-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, गलवां में शहीद हुए कर्नल के अपमान का लगाया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, गलवां में शहीद हुए कर्नल के अपमान का लगाया आरोप
Fri, 04 Nov 2022 01:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:33 AM IST
सार
राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन अभी भी 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में कब्जा कर चुका है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्रफल से अधिक है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी ने गलवान घाटी में शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का झूठ बोलकर 2020 में चीनी सैनिकों के साथ युद्ध के दौरान शहीद हुए कर्नल संतोष बाबू की शहादत का अपमान किया है।
यह भी लगाया आरोप
उन्होंने दावा किया कि चीन अभी भी 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में कब्जा कर चुका है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्रफल से अधिक है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले संतोष बाबू आपको याद हैं। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि संतोष बाबू के शहीद होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा था कि चीन ने भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं किया है।
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने भारतीय क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं किया तो संतोष बाबू शहीद कैसे हो गए? उन्होंने कहा कि पीएम भारतीय क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए क्या प्रयास कर रहे हैं? आज भी भारत की 2000 वर्ग किमी भूमि चीन के पास है।
विज्ञापन
लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में शहीद हुए थे कर्नल संतोष बाबू
गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में कर्नल संतोष शहीद हुए थे। चीनी सेना का सामना करने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों ने भारतीय इलाके में घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। हालांकि, चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की मौत की जानकारी नहीं दी थी। कर्नल संतोष बाबू 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।