फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी ने गुजरात को लगातार दूसरे दिन दिया बड़ा तोहफा, अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

Mon, 18 Jan 2021 11:51 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूरत मेट्रो रेल परियोजना और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है। आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है। ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi gave a big gift to Gujarat laid foundation of Ahmedabad Surat Metro project
PM MODI - फोटो : Twitter@narendramodi

लाइव अपडेट

11:44 AM, 18-Jan-2021

सूखाग्रस्त क्षेत्रों में व्यापक काम हुआ : मोदी

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिंचाई के लिए भी आज गुजरात के उन क्षेत्रों तक पानी पहुंचा है, जहां कभी सिंचाई की सुविधा असंभव मानी जाती थी। सरदार सरोवर बांध हो, सोनी योजना हो, वॉटर ग्रिडस का नेटवर्क हो। गुजरात के सूखाग्रस्त क्षेत्रों को हरित करने के लिए व्यापक काम किया गया है।
11:39 AM, 18-Jan-2021

गुजरात के हर गांव तक पानी पहुंचा

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हममें से अधिकांश ने वो दौर देखा है, जब गुजरात के गांवों तक ट्रेन और टैंकरो से पानी पहुंचाना पड़ता था।अब गुजरात के हर गांव तक पानी पहुंच चुका है। इतना ही नहीं अब करीब 80 फीसदी घरों में नल से जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 10 लाख नए पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। बहुत जल्द गुजरात के हर घर तक नल से जल पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
11:30 AM, 18-Jan-2021

गुजरात के 21 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिला

उन्होंने कहा कि गुजरात के शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीते वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विशेष रूप से गांव में सड़क, बिजली और पानी की स्थिति में बीते 2 दशकों में जो सुधार आया है। वो गुजरात की विकास यात्रा का बहुत अहम अध्याय है। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 6 वर्षों में देश में स्वास्थ सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं, उनका भी लाभ गुजरात को बहुत व्यापक रूप से मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत गुजरात के 21 लाख लोगों को मुफ्त इलाज मिला है।
11:27 AM, 18-Jan-2021

दुनिया के 10 में से नौ हीरे सूरत में तराशे जाते हैं : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा शहर है, लेकिन दुनिया का चौथा सबसे विकसित होता शहर भी है। दुनिया के हर 10 हीरों में से 9 सूरत में तराशे जाते हैं।
11:24 AM, 18-Jan-2021

वाहन अपनी मर्जी से नहीं व्यवस्था के तहत दौड़े : मोदी

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम शहरों के transportation को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं। यानी बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें।
11:20 AM, 18-Jan-2021

450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हुई

पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले के 10-12 वर्ष में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी। वहीं बीते छह वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है।अहमदाबाद के बाद सूरत गुजरात का दूसरा बड़ा शहर है, जो मेट्रो जैसे आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ेगा। सूरत में मेट्रो नेटवर्क एक प्रकार से पूरे शहर के महत्वपूर्ण व्यापारी केंद्र को आपस में कनेक्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:17 AM, 18-Jan-2021

अहमदाबाद और सूरत को मिला मेट्रो का तोहफा

प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद और सूरत मेट्रो परियोजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि इन दोनों मेट्रो परियोजना के पूरा होने पर लाखों लोगों को इसका फायदा होगा। ये मेट्रो लाइन आने वाले वक्त की जरूरत के हिसाब के तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों के पास मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए सही नीति नहीं है, हमारी सरकार देश में मेट्रो के विस्तार के लिए राष्ट्रव्यापी नीति तैयार की है। 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है। रविवार को ही केवडिया के नए रेल मार्ग और नई ट्रेनों की शुरुआत हुई है। अहमदाबाद से भी आधुनिक जन शताब्दी एक्सप्रेस अब केवडिया तक जाएगी।  उन्होंने कहा कि आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है। ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं।
11:04 AM, 18-Jan-2021

पीएम मोदी ने गुजरात को लगातार दूसरे दिन दिया बड़ा तोहफा, अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात को बड़ा तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सूरत मेट्रो रेल परियोजना और अहमदाबाद मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के लिए शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि उत्तरायण की शुरुआत में आज अहमदाबाद और सूरत को बहुत ही अहम उपहार मिल रहा है। आज अहमदाबाद में 17 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है। ये दिखाता है कि कोरोना के इस काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलावा राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे।
 

12 हजार करोड़ की लागत है सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट की
  •  सूरत मेट्रो रेल परियोजना में कुल 40.35 किलोमीटर लंबाई है।
  • मेट्रो प्रोजेक्ट में 2 कॉरिडोर होंगे, जिसकी अनुमानित लागत 12020 करोड़ रुपये है।
  •  पहला कॉरिडोर सरथना से ड्रीम सिटी के बीच होगा, जिसकी लंबाई 21.61 किलोमीटर है।
  • 15.14 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटिड और 6.47 किलोमीटर हिस्सा भूमिगत होगा।
  •  दूसरा कॉरिडोर भेसन से सरोली के बीच बनेगा, जिसकी लंबाई 18.74 किलोमीटर है।

अहमदाबाद मेट्रो की लागत 5384 करोड़ रुपये
  •  अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे फेज में भी दो कॉरिडोर होंगे।
  • इस मेट्रो की कुल लंबाई 28.25 किलोमीटर होगी।
  •  22.83 किलोमीटर लंबा पहला कॉरिडोर मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक बनेगा।
  •  5.41 किलोमीटर लंबा दूसरा कॉरिडोर जीएनएलयू से गिफ्ट सिटी तक बनेगा।
  • अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे फेज में कुल 5384.17 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed