फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi Congratulations to farmers on the passage of agriculture bills in Parliament

कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान

Sun, 20 Sep 2020 04:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Sep 2020 04:25 PM IST
सार

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी कृषि से संबंधित दो विधेयक पास हो गए।   विधेयक पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बधाई दी और कहा कि यह बिल देश के करोड़ों किसानों को सशक्त बनाएगा। पीएम मोदी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Congratulations to farmers on the passage of agriculture bills in Parliament
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ pm modi

विस्तार

राज्यसभा में मानसून सत्र के सातवें दिन रविवार को भारी हंगामे के बीच दो कृषि विधेयकों को पास कर दिया गया। लोकसभा में पहले ही ये दोनों बिल पास हो गए थे। इसमें पहला है कृषक उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 और दूसरा है कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधेयक के पारित होने के बाद ट्वीट कर किसानों को बधाई दी और कहा कि किसानों को बिचौलियों से अब आजादी मिल गई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत के कृषि इतिहास में आज एक ऐतिहासिक दिन है। हमारे मेहनती किसानों को संसद में प्रमुख विधेयकों के पारित होने पर बधाई, जो कृषि क्षेत्र के संपूर्ण परिवर्तन के साथ-साथ करोड़ों किसानों को सशक्त बनाएंगे।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 'दशकों तक हमारे किसान भाई-बहन कई प्रकार के बंधनों में जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था। संसद में पारित विधेयकों से अन्नदाताओं को इन सबसे आजादी मिली है। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन






हमारे कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत है, क्योंकि इससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी। अब इन बिलों के पास होने से हमारे किसानों की पहुंच भविष्य की टेक्नॉलजी तक आसान होगी। इससे न केवल उपज बढ़ेगी, बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे। यह एक स्वागत योग्य कदम है।'


पीएम मोदी ने कहा कि 'मैं पहले भी कहा चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं, एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी। सरकारी खरीद जारी रहेगी। हम यहां अपने किसानों की सेवा के लिए हैं। हम अन्नदाताओं की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनकी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे।'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed