फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi congratulated his Dutch counterpart Mark Rutte for successful fourth term in office

नीदरलैंड: लॉकडाउन के बीच चौथी बार प्रधानमंत्री बने मार्क रट, पीएम मोदी ने दी बधाई

Wed, 12 Jan 2022 01:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 12 Jan 2022 01:27 AM IST
सार

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मार्क रूट को चौथे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और बधाई। विश्वास है कि हम साथ मिलकर भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक साझेदारी को न ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi congratulated his Dutch counterpart Mark Rutte for successful fourth term in office
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रट को चौथे कार्यकाल के लिए शपथ लेने पर मंगलवार को बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता भारत एवं नीदरलैंड के बीच व्यापक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री मार्क रूट को चौथे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं और बधाई। विश्वास है कि हम साथ मिलकर भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नीदरलैंड के नरेश विलेम-एलेक्जेंडर ने सोमवार को एक नए सत्तारूढ़ गठबंधन को शपथ दिलाई, जिसका नेतृत्व मार्क रट ने चौथी बार किया। रट ने यह शपथ ऐसे समय में ली है जब पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। साथ ही देश के समक्ष जलवायु परिवर्तन, आवास की कमी से लेकर कृषि के भविष्य को लेकर नीतिगत चुनौतियां हैं।


मार्च 2021 में नीदरलैंड के संसदीय चुनाव में मार्क रट की पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के लिए बधाई दी थी।

मोदी ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरे दोस्त मार्क रट को नीदरलैंड के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के लिए हार्दिक बधाई। हमारे बीच बहुआयामी एवं विस्तृत सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए नीदरलैंड की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed