फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi Congratulate all the parties, employees and the Commission

आम चुनावों की घोषणा पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी दलों, कर्मचारियों व आयोग को दीं शुभकामनाएं

Mon, 11 Mar 2019 04:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Mar 2019 04:53 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi Congratulate all the parties, employees and the Commission
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वें आम चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए चुनाव आयोग सहित पूरे देश में जमीनी स्तर पर कार्यरत सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों एवं सभी सियासी दलों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग दलों से संबंधित हो सकते हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य भारत का विकास और हर भारतीय का सशक्तीकरण ही होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 2019 के लोकसभा चुनावों को ऐतिहासिक बताते हुए जनता से बढ़-चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया। खासकर पहली बार चुनाव प्रक्रिया में भाग ले रहे मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सहभागिता से पहले जो नामुमकिन था, वह अब मुमकिन हो गया है। उन्होंने कहा कि 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और नीतिगत अक्षमता के खिलाफ देश की जनता के गुस्से का चुनाव था, जबकि 2019 का चुनाव सकारात्मकता और लोगों की उम्मीदें पूरी करने का चुनाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देशवासियों को ये भरोसा है कि सबसे तेज गति की अर्थव्यवस्था बनना संभव है, आतंक को मुंहतोड़ जवाब देना संभव है, गरीबी को तेजी से समाप्त करना संभव है, भारत को स्वच्छ बनाना संभव है, भ्रष्टाचार को मिटाना और भ्रष्ट लोगों को दंडित करना संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed