Meeting: अमेरिका-मिस्र की यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी की अहम बैठक; अमित शाह-निर्मला सीतामरण भी मौजूद
विदेश यात्रा से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण, शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पीएम मोदी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा के बाद सोमवार तड़के स्वदेश लौटे हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi chairs an important meeting, in Delhi
विज्ञापन
PM arrived in Delhi last night after concluding his US and Egypt state visits. pic.twitter.com/Gb4i6XicnR — ANI (@ANI) June 26, 2023
इससे पहले अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें मणिपुर के घटनाक्रम की जानकारी दी थी। रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने अमित शाह को राज्य के हालात के बारे में विस्तार से बताया था। उन्होंने कहा था कि राज्य और केंद्र सरकारें हिंसा को नियंत्रित करने में सक्षम हैं।
इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को गृह मंत्री ने मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी। तीन घंटे तक चली बैठक में 18 राजनीतिक दलों, पूर्वोत्तर के चार सांसदों और क्षेत्र के दो मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी संवेदनशीलता कदम उठा रहे हैं।