Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंधवाई राखी तो बच्चियों का खिला चेहरा, सामने आया वीडियो
पीएम मोदी ने दिल्ली के सात, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बच्चे तो उत्साहित दिख ही रहे थे, वहीं पीएम मोदी भी उन्हीं के रंग में रंगे दिखाई दिए।
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने कल दिल्ली में बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार बनाया। विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों से मिलकर पीएम मोदी बहुत खुश दिखे। वहीं बच्चे भी प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुश दिखाई दिए। इस दौरान बच्चों ने नारे भी लगाए।
बच्चों के रंग में रंगे पीएम
पीएम मोदी ने दिल्ली के सात, लोक कल्याण मार्ग पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बच्चे तो उत्साहित दिख ही रहे थे, वहीं पीएम मोदी भी उन्हीं के रंग में रंगे दिखाई दिए। बच्चों ने पीएम को कविता सुनाई। इतना ही नहीं, बच्चों ने पीएम मोदी के आते ही जय भारत माता की नारे लगाना शुरू कर दिए।
बच्चों से पूछा किसे बांधोंगे राखी
वहीं, पीएम ने बच्चों से बात भी की। उन्होंने पूछा राखी कौन- कौन लाया है? इस पर सभी बच्चे बोले हम लाए हैं। पीएम ने कहा राखी किसे बांधेंगे? बच्चियों ने कहा आपको। इसके बाद सभी बच्चों ने राखी बांधी और उनसे बात की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi celebrated #RakshaBandhan with children at 7, Lok Kalyan Marg in Delhi yesterday pic.twitter.com/gk6eCwUeWz
— ANI (@ANI) August 31, 2023
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है, यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव और सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।
क्यों मनाई जा रही दो दिन
रक्षाबंधन वाले दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके कल्याण की कामना करती हैं। वहीं भाई, बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। बता दें कि इस साल रक्षा बंधन का त्योहार दो दिन यानी 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल भद्रा के कारण ऐसा हो रहा है। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि है लेकिन इस दिन पूरे समय भद्रा है। भद्रा के चलते 30 अगस्त की रात नौ बजकर दो मिनट के बाद राखी बांध सकते हैं या फिर 31 अगस्त को सुबह सात बजकर 30 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं।