फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister narendra modi can first visit Maldives in second term

प्रधानमंत्री मोदी दूसरे कार्यकाल में सबसे पहले कर सकते हैं मालदीव का दौरा

Mon, 27 May 2019 07:21 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 27 May 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister narendra modi can first visit Maldives in second term
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत जून के पहले हफ्ते में मालदीव यात्रा के साथ कर सकते हैं। नई दिल्ली और माले के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


भारत के पड़ोस में मालदीव ही एकमात्र ऐसा देश है जहां प्रधानमंत्री मोदी अपने पहले कार्यकाल के पांच वर्षों के दौरान नहीं गए थे। वे सिर्फ राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नवंबर में माले गए थे। 
विज्ञापन


हालांकि नई दिल्ली में अधिकारियों ने पीएम मोदी के इस दौरे की पुष्टि करने से इनकार कर दिया, लेकिन ऐसे संकेत हैं कि इसका एलान अगले हफ्ते होगा। बता दें कि मालदीव हमारा सबसे नजदीक का हिंद महासागरीय क्षेत्र का देश है और भारत की सामुद्रिक क्षेत्र से सुरक्षा को देखते हुए काफी अहम स्थान रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी देशों में सबसे पहले साल 2014 में भूटान का दौरा किया था। उन्होंने हिमालयी देश के साथ भारत के करीबी संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए यह यात्रा की थी। प्रधानमंत्री मोदी इस बार भी कई पड़ोसी देशों की यात्रा कर सकते हैं। जिससे भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति को सुदृढ़ किया जा सके।

मालदीव जाने का निर्णय भारत की हिंद महासागर नीति के बारे में संकेत देना है। यह क्षेत्र देश के सुरक्षा के लिए बहुत अहमियत रखता है। 

भारत और मालदीव

मालदीव द्वीपों का देश है। केरल के समुद्र तट से 250-300 मील की दूरी पर इसकी सीमाएं शुरू हो जाती हैं। यह 26 द्वीपों का समूह है और दो-ढाई घंटे की हवाई यात्रा से यहां पहुंचा जा सकता है। सामरिक दृष्टिकोण से मालदीव का काफी महत्व है।


यहां से हिंद महासागर क्षेत्र में भारतीय समुद्र तटों तक सीधी निगरानी रखी जा सकती है। इसलिए भारत और मालदीव का रिश्ता रणनीतिक दृष्टि से हमेशा से महत्व का रहा है। भारत हमेशा मालदीव को युद्धपोत, हेलीकाप्टर, रेडार आदि सहायता भी देता आया है। चीन की तरफ मालदीव का झुकाव भारत की कुछ प्रमुख चिंताओं में से एक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed