{"_id":"638c8e067afc9570431c023a","slug":"prime-minister-narendra-modi-at-the-residence-of-his-mother-heeraben-modi-in-gandhinagar-gujarat-video-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Poll: मां हीराबेन से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, कल गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद में डालेंगे वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Poll: मां हीराबेन से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, कल गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में अहमदाबाद में डालेंगे वोट
Sun, 04 Dec 2022 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी से मिलने गांधीनगर में उनके आवास पहुंचे। प्रधानमंत्री कल यानी पांच दिसंबर को गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में वोट भी डालेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त में भी मां से मिलने पहुंचे थे
इससे पहले पीएम मोदी इसी साल 27 अगस्त को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अचानक मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। साबरमती नदी पर अटल पुल के उद्धाटन और खादी उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी गांधीनगर के रायसन इलाके में स्थित अपनी मां के आवास पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे प्रमुख स्वामी महाराज के जन्मदिवस शताब्दी समारोह का उद्घाटन#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the residence of his mother Heeraben Modi, in Gandhinagar, Gujarat pic.twitter.com/eomBD0wTtc
— ANI (@ANI) December 4, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज के जन्मदिवस शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। तीस दिवसीय यह महोत्सव 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस उत्सव के लिए अहमदाबाद के पश्चिमी छोर पर सरदार पटेल रिंग रोड पर 600 एकड़ भूमि पर एक भव्य 'प्रमुख स्वामी महाराज नगर' का निर्माण किया जा रहा है। यहां एक महीने तक विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन होगा।