फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi arrives in Tirupati, Andhra Pradesh

PM Modi in Tirupati: प्रधानमंत्री मोदी तिरुपति पहुंचे; आज सुबह श्री वेंकटेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
सार

पीएम मोदी का स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। अपने तिरुपति दौरे के दौरान सोमवार सुबह वे तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन करेंगे। 
 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives in Tirupati, Andhra Pradesh
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। पीएम अपने तिरुपति दौरे के दौरान सोमवार सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन करेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शाम 7.40 बजे तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे। यहां आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। उनके इस दौरे को लेकर जारी विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि पीएम तिरुमाला में रात बिताएंगे। इसके बाद सोमवार सुबह वे मंदिर में प्रार्थना करेंगे और फिर वहां से तेलंगाना के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed