Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi arrives Delhi after his visit to Philippines

पीएम मोदी: फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री, क्वाड की बैठक से चीन को इशारों में चेताया

Wed, 18 Nov 2026 02:59 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 18 Nov 2026 02:59 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस का दौरा पूरा कर दिल्ली लौट आए हैं। मनीला में हुई क्वाड बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने चीन का नाम लिए बिना एकतरफा कार्रवाई और आर्थिक दबाव पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने क्वाड को भरोसेमंद साझेदारी बताया, जबकि ट्रंप ने उनकी तारीफ की। आखिर क्वाड की इस बैठक से चीन को क्या संदेश मिला और भारत के लिए इसके क्या मायने हैं? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi arrives Delhi after his visit to Philippines
पीएम मोदी फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस का दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान मनीला में हुई क्वाड देशों की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। भारत समेत चार देशों ने इस बैठक के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी साझा रणनीति और प्राथमिकताओं को सामने रखा। बैठक में चीन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन क्षेत्र में एकतरफा कार्रवाई, दबाव बनाने और बल प्रयोग के जरिये मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिशों पर चिंता जाहिर की गई। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम रहा।
विज्ञापन


क्वाड की बैठक में चीन को किस मुद्दे पर चेताया?
क्वाड की बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक के बाद जारी साझा घोषणापत्र में कहा गया कि चारों देश ऐसी किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हैं, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को बदलना हो। इसमें बल प्रयोग और दबाव बनाने जैसी कोशिशें भी शामिल हैं। नेताओं ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में तनाव बढ़ाती हैं और शांति एवं स्थिरता को कमजोर करती हैं। हालांकि, घोषणापत्र में चीन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इन मुद्दों को चीन की क्षेत्रीय गतिविधियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


क्वाड में किन चार देशों के नेता हुए शामिल?
इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज शामिल हुए। चारों नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और सुरक्षित बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, समुद्री सहयोग और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। क्वाड का उद्देश्य इन चार देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्वाड को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड को भारत के लिए रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि यह संगठन समुद्री सुरक्षा, विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला, नई तकनीक और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि क्वाड को अपने अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने चाहिए। इसका मतलब है कि चारों देश केवल बैठक और चर्चा तक सीमित न रहें, बल्कि आपसी सहयोग के जरिए जमीन पर काम भी करें।

चीन के आर्थिक दबाव को लेकर क्यों जताई गई चिंता?
बैठक में चीन की ओर से निर्यात प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव बनाने की कोशिशों को लेकर भी चिंता जताई गई। चीन ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद उर्वरक निर्यात को लेकर भी सख्ती की गई। दुर्लभ खनिजों का इस्तेमाल सेमीकंडक्टर चिप समेत कई आधुनिक तकनीकों के निर्माण में होता है। ऐसे में इनके निर्यात पर रोक का असर दुनिया की आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ सकता है। क्वाड देशों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि भारत समेत कई देश जरूरी सामान और तकनीकी संसाधनों की आपूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं।


ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ में क्या कहा?
बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने मोदी को सख्त इंसान बताया। ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के साथ अमेरिका के रिश्ते अच्छे हैं और वे उनके मित्र हैं। इस तरह फिलीपींस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड के मंच से भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। दौरा पूरा होने के बाद अब वह दिल्ली लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed