फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi among ten famous leaders on twitter

दुनिया के दिग्गज नेताओं की इस लिस्ट में शामिल हुए मोदी, पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 02 Jun 2016 09:21 AM IST
शैलेश कुमार शुक्ल/अमर उजाला, वाराणसी
शैलेश कुमार शुक्ल/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Jun 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi among ten famous leaders on twitter
narendra modi - फोटो : PTI

जनता से सीधे संवाद के लिए सोशल मीडिया को जरिया बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


वैश्विक नेताओं की इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को पहला, सऊदी अरब के किंग सलमान को दूसरा, पोप फ्रांसिस को तीसरा, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदूरो को चौथा, सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल अल जुबैर को पांचवां और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन


वहीं बराक ओबामा के व्यक्तिगत अकाउंट को सातवां, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगान को आठवां, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो को नौवां और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मार्सियो मसीरी 10वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक कूटनीति और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर नजर रखने वाली वेबसाइट ट्विप्लोमेसी डॉट कॉम के बुधवार को जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति के अकाउंट ञ्चक्कह्रञ्जस् से किए गए हरेक ट्वीट को 12350 बार रिट्वीट किया गया। वहीं किंग सलमान के ट्वीट को 9986 और पोप फ्रांसिस के ट्वीट को 9905 बार रिट्वीट किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक ट्वीट को औसतन 1602 बार रिट्वीट किया गया। प्रधानमंत्री ट्विटर पर दुनिया के 10 सर्वाधिक सूचीबद्ध नेताओं में आठवें पायदान पर हैं। अध्ययन के मुताबिक प्रधानमंत्री का ज्यादातर संवाद एकतरफा होता है। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला राजनेता हैं। इसके बाद जार्डन की रानी रानिया का नंबर आता है। 

 

:- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा विश्व के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने ट्विटर पर अकाउंट बनाया और ट्वीट किया। ओबामा ने पांच मार्च 2007 को ट्विटर ज्वाइन किया था।

:- वैश्विक नेता सबसे ज्यादा (296) संयुक्त राष्ट्र के अकाउंट को फॉलो करते हैं। 

:- वैश्विक सरकार का अकाउंट सबसे ज्यादा एक्टिव है। इस अकाउंट से प्रतिदिन 135 ट्वीट किए जाते हैं। 

:- संयुक्त राष्ट्र के 90 प्रतिशत सदस्यों के ट्विटर अकाउंट हैं। दुनिया के 173 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के 793 अकाउंट हैं।

:- विश्वभर की सरकारों के बीच फेसबुक दूसरा सबसे लोकप्रिय माध्यम है। फेसबुक पर 169 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विदेश मंत्रियों का अकाउंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed