फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister narendra modi address 32th times to nation trough mann ki baat

'मन की बात' में बोले PM- योग दिवस में शामिल हो एक ही परिवार की तीन पीढ़ी, सेल्फी भेजना न भूलें

Sun, 28 May 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 28 May 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi address 32th times to nation trough mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए 32वीं बार देश को संबोधित किया। देश के सभी धर्मों के सम्मान की बात रखते हुए पीएम ने रमजान के महीने की शुभकामनाएं दी। पीएम ने कहा कि कई विरोधी मन की बात को एक तरफा और राजनीतिक प्रचार के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज इसकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी है कि लोग इसका हिस्सा बनने लगे हैं। पीएम ने कहा कि मैं आज हिंदुस्तान का हर परिवार जुड़ रहा हूं और महसूस करता हूं कि देश के हर परिवार का सदस्य बन गया हूं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस की वजह से आज दुनिया के लिए 21 जून का दिन खास हो गया है। पीएम ने कहा कि हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाने वाले योग ने विश्व को एक सूत्र में जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच विश्व पर्यावरण दिवस के लिए पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता की मुहीम को बढ़ावा देने की अपील की। मुंबई के वर्सोवा बीच की तस्वीर बदलने वाले लोगों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि साल 2015 में अफरोज शाह ने इस साफ करने की मुहीम शुरूआत की थी और इसके लिए यूएन ने अवॉर्ड भी दिया।

मोदी सरकार के केंद्र में तीन साल पूरे होने पर इस बार ये कार्यक्रम बेहद खास माना जा रहा है। इससे पहले तीन साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने असम में जनता को संबोधित किया और देश के सबसे बड़े पुल का उद्घाटन किया। 


बता दें कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लोगों के बीच में लोकप्रिय करने की कवायद में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी जुड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह रविवार को आरके पुरम स्थित रविदास कैंप में पहुंचे और वहां झुग्गी वालों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना। आरकेपुरम झुग्गी बस्ती में अमित शाह के कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहे, इसके चलते प्रदेश भाजपा ने झुग्गी बस्ती में उनके कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed