फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi address 18th ASEAN-India summit virtually

ASEAN-India Summit: पीएम मोदी बोले- कोरोना काल में आपसी संबंध और मजबूत हुए, 2022 को 'आसियान-भारत मित्रता वर्ष' के रूप में मनाएंगे

Thu, 28 Oct 2021 02:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 02:15 PM IST
सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-आसियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा दुनिया अब भी कोरोना से जूझ रही है। कोरोना काल में भारत को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi address 18th ASEAN-India summit virtually
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18वें आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के पुराने संबंध है। पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत और आसियान के बीच हजारों साल से जीवंत संबंध रहे हैं। इनकी झलक हमारे साझा मूल्य, परम्पराएं, भाषाएं, ग्रन्थ, वास्तुकला, संस्कृति, खान-पान दिखाते हैं। आसियान की unity और centrality भारत के लिए सदैव एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता रही है। कोरोना काल में आपसी संबंध और मजबूत हुए हैं। 

विज्ञापन



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत-आसियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा दुनिया अब भी कोरोना से जूझ रही है। कोरोना काल में भारत को भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कोरोना महामारी के बाद आर्थिक सुधार सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास पर भी मंथन किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 में हमारी पार्टनरशिप के 30 वर्ष पूरे होंगे। भारत भी अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। मुझे बहुत हर्ष है कि इस महत्वपूर्ण पड़ाव को हम 'आसियान-भारत मित्रता वर्ष' के रूप में मनाएंगे।


इन मुद्दों पर चर्चा
18वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कोरोना महामारी, अंतर्राष्ट्रीय विकास, व्यवसायों और अन्य मुद्दों पर केंद्रित है। इसके साथ ही सम्मेलन में रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और वाणिज्य, कनेक्टिविटी और शिक्षा व संस्कृति सहित प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा होगी।



विदेश यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। इस दौरान वह जी-20 शिखर वार्ता में हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय शिखर वार्ता 30 अक्तूबर से इटली में शुरू हो रही है। उसके बाद वह ग्लासगो, ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी जी-20 की अहम बैठक में दुनिया से अफगानिस्तान पर संयुक्त दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed