फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Modi Man ki baat: Most used word in 2019 is INDIA

पीएम मोदी के 'मन' में बसा 'भारत', 200 से ज्यादा बार किया जिक्र 

Wed, 01 Jan 2020 04:56 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 01 Jan 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prime Minister Modi Man ki baat: Most used word in 2019 is INDIA
Man ki baat - फोटो : Social Media

साल 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली तो उन्होंने 'इंडिया फर्स्ट' पॉलिसी पर जोर दिया। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने साल 2019 में अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में सबसे ज्यादा जिक्र 'भारत' का किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम में 'भारत' का इस्तेमाल 220 बार किया। 


loader

बीते साल यही दो शब्द उनके कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बार सुने गए। साल 2019 में प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम नौ बार प्रसारित हुआ। मार्च में आचार संहिता लागू होने की वजह से तीन महीने तक यह कार्यक्रम नहीं हुआ।

'पानी' शब्द का इस्तेमाल : 

'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'पानी' शब्द का प्रयोग 73 बार किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम के तहत 2022 तक सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने की बात कही। जलसंकट को देखते हुए पीएम मोदी ने सालभर अपने भाषण में पानी और उसे बचाने की बात को जगह दी। 

युवाओं को भी जगह 

इसके अलावा प्रधानमंत्री के भाषण में 30 बार 'यूथ' और 54 बार 'यंग' शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार की पॉलिसी युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए है।  प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए बार—बार स्वच्छता का जिक्र किया। कार्यक्रम में कुल 28 बार इस शब्द का जिक्र हुआ जबकि 'महिला' शब्द का जिक्र 27 बार हुआ। 

अर्थशास्त्र पर सबसे कम बात

भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष मोदी सरकार को लगातार निशाने पर ले रहा है। मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने 'अर्थव्यवस्था' शब्द का प्रयोग सिर्फ आठ बार ही किया। 

'मन की बात' में इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल 

शब्द     नंबर
भारत   220
देश   94
पानी 73
युवा   54
युवक 30 
स्वच्छता 28
महिला  27 
अर्थव्यवस्था 08

      
     
         
         
         
         
        
       
     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed