{"_id":"60d6ddc28ebc3e32cc33005a","slug":"prime-minister-modi-laud-all-those-working-at-grassroots-to-eliminate-the-menace-of-drugs-from-our-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी: अंतरराष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, कहा- नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग तस्करी: अंतरराष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, कहा- नशा ना तो अच्छी चीज, ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति
Sat, 26 Jun 2021 03:11 PM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 26 Jun 2021 03:11 PM IST
सार
पीएम मोदी ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जो इसे मिटाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना हालात पर पीएम की बैठक
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत का आह्वान करते हुए लोगों को आगाह किया कि नशा जिंदगी को ना सिर्फ अंधेरे की ओर धकेलती है बल्कि बर्बादी और तबाही का कारण भी बनती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध दिवस पर आज मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो जमीनी स्तर पर नशे से समाज को मुक्त करने के लिए काम कर रहे हैं। जीवन बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास महत्वपूर्ण हैं। आखिरकार, नशा अपने साथ अंधेरा, बर्बादी और तबाही लेकर आता है।’’
विज्ञापन
Today, on International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking, I laud all those working at the grassroots to eliminate the menace of drugs from our society. Every such effort to #SaveLives is vital. After all, drugs bring with it darkness, destruction and devastation. pic.twitter.com/1wVCFkcmNX
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) June 26, 2021
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘आइए, हम सब मिलकर नशे को लेकर सही जानकारी साझा करने और नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं। याद रखिए, नशा ना तो अच्छी चीज है और ना ही स्टाइल की अभिव्यक्ति।’’
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ के एक पुराने संस्करण के कुछ अंश साझा किए जिनमें नशा मुक्ति के संबंध में उन्होंने लोगों से संवाद किया था। बता दें कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में नशीली दवाओं के दुरपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन नशीली दवाओं के दुरुपयोग को समाप्त करने और अवैध नशीली दवाओं के व्यापार को बढ़ावा देने वाले जागरुक करने के लिए है।