फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prime minister asked report from DM over kanpur case

मृत बेटे को कंधे पर लादकर घूमा पिता, पीएम मोदी ने डीएम से मांगी रिपोर्ट

Wed, 31 Aug 2016 07:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,कानपुर Updated Wed, 31 Aug 2016 07:27 AM IST
विज्ञापन
prime minister asked report from DM over kanpur case
पिता के कंधे पर मृत बेटा
हैलट में डेंगू से मरे बेटे अंश को कंधे पर लादकर पिता सुनील के भटकने के मामले में डीएम कानपुर से प्रधानमंत्री ने रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार देर रात हैलट निरीक्षण करने डीएम कौशल राज शर्मा ने यह जानकारी दी। यहां अव्यवस्था देख उनका पारा चढ़ गया। अफसरों ने सफाई दी तो डीएम बोले कि व्यवस्था ठीक रहती तो यह नौबत नहीं आती। डीएम ने व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए एसीएम छह और एसीएमओ से बुधवार सुबह तक रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


रात तकरीबन 9:30 बजे हैलट पहुंचे डीएम ने बाल रोग अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने एक बेड पर तीन-तीन बच्चों को देखकर हैरानी जताई। विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव ने इमरजेंसी में एसी और अन्य कमियों के बारे में बताया। डीएम ने कहा कि जो भी कमियां हैं उनकी बुधवार सुबह तक एसीएम छह रिपोर्ट देंगे। सभी कमियों को दुरुस्त कराया जाएगा और सबकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने एसआईसी ऑफिस में बैठक की और वार्ड ब्वाय, स्ट्रेचर, सड़कों समेत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की। बैठक के बाद डीएम फिर बाल रोग अस्पताल और जच्चा-बच्चा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने कहा कि हैलट में स्ट्रेचर बढ़ाए जाएंगे। वार्ड ब्वाय की जिम्मेदारी तय की जाएगी और ड्यूटी पर निगरानी की जाएगी। व्यवस्था में सुधार के लिए बुधवार को मीटिंग कर रणनीति बनाई जाएगी।


हैलट में अव्यवस्था के मामले में सीएमएस डॉ. सीएस सिंह के सस्पेंशन के बाद कुछ और अफसरों और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। डीएम ने संकेत दिए हैं कि नीचे के कुछ अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed