{"_id":"5891bcd64f1c1b0b13e81ac5","slug":"press-conference-of-arun-jaitley-after-budget","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट के बाद बोले जेटली, 'हर किसी का रखा ख्याल'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बजट के बाद बोले जेटली, 'हर किसी का रखा ख्याल'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पत्रकारों से रूबरू हुए। जेटली ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार को कम करने और कालेधन पर रोक लगाने पर है इसलिए बजट में भी इसका खास ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
जेटली ने दावा किया कि सरकार ने बजट में गरीबी कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। जेटली के अनुसार इसलिए मनरेगा पर पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा खर्च किया गया है।
विज्ञापन
दूसरा बड़ा खर्चा इन्फ्रास्टक्चर पर किया गया है जिसमें रेलवे, सड़कों और बंदरगाहों के विकास के लिए बजट बढ़ाया गया है। जेटली ने कहा कि बजट का उद्देश्य बिल्कुल साफ है जिसके तहत आम आदमी को ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके और जो सेक्टर सफल है उनमें ज्यादा निवेश किया जा सके।
विज्ञापन
जेटली बोले, आम आदमी के साथ किसानों का भी रखा ख्याल
इसलिए किसानों का भी इसमें विशेष ख्याल रखा गया है, सरकार की मंशा है कि किसान समृद्ध हो सकें जिसका फायदा समाज के हर तबके को मिलेगा। कृषि के अलावा सरकार ने एमएसएमई का भी विशेष ध्यान रखा है, क्योंकि यही वह सेक्टर है जो सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करता है।
इसलिए टैक्स में उन्हें छूट दी गई है ताकि नोटबंदी के बाद हुए नुकसान की भरपाई करने के साथ ही वह अपना ग्रोथ कर सकें। डिजिटल ट्रांजेक्शन के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि अब यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि किसी भी हाल में तीन लाख से ज्यादा का लेनदेन नकदी में न किया जा सके।
इसके अलावा राजनीतिक दलों के चंदे पर भी लगाम लगाई गई है। दो हजार से ज्यादा के नकद चंदे पर रोक की चुनाव आयोग की सिफारिश को मान लिया गया है। सरकार ने रक्षा बजट को भी इस बार बढ़ाकर 2.74 लाख करोड़ कर दिया है।
जेटली की प्रेस कान्फ्रेंस की खास बातें
चेक बाउंस के मामले में सरकार नियम कड़े करेगी जिससे चेक बाउंस की रकम का तुरंत निस्तारण हो सके
बैंकों का पैसा लेकर भागने वालों के लिए अब नियम सख्त होंगे, ऐसे में बैंक का पैसा मारना आसान नहीं होगा
चंदे के लिए बैंक बांड जारी करेंगे जिससे राजनीतिक दल बड़ा चंदा ले सकेंगे
राजनीतिक दलों को अभी आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा