फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential election: Headache created for congres president Sonia gandhi

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी एकता बनाए रखना सोनिया के लिए बना सिरदर्द

Thu, 25 May 2017 09:09 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 May 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Presidential election: Headache created for congres president Sonia gandhi
rahu sonia
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की एकता को बनाए रखना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए सिरदर्द बन गया है। शुक्रवार को होने वाली विपक्ष की बैठक से पहले कई दलों के बीच की आपसी कलह खुलकर सामने आ गई है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी माकपा के बीच जबरदस्त मतभेद हैं। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं से कहा है कि बंगाल में उनके कार्यकर्त्ताओं की पिटाई हो रही है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके लिए दिल्ली में ममता बनर्जी के साथ बैठकर एकता दिखाना मुश्किल होगा। उधर, ममता यह संदेश देना चाह रही हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में मोदी को चुनौती देने के लिए वही विपक्षी एकता की अगुवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई को संसद भवन परिसर की लाइब्रेरी में होने वाली बैठक के लिए सोनिया की लगभग सभी दलों के नेताओं से या तो मुलाकात हो चुकी है या फिर टेलीफोन पर बात हुई है। 

दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने बैठक में आने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से कहा है कि वह इतने शॉर्ट नोटिस में नहीं आ सकते। हालांकि नीतीश ने शरद यादव को बैठक में जाने को कहा है।

 

जून अंत में विपक्ष कर सकता है अपने उम्मीदवार का एलान

Presidential election: Headache created for congres president Sonia gandhi

सूत्रों ने बताया कि नीतीश चाहते थे कि कोई उम्मीदवार खड़ा करने से पहले मोदी सरकार पर सर्वसम्मति के लिए दबाव बनाया जाए। इसीलिए उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नाम आगे किया था। मगर कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है।

​बीजद प्रमुख और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष के कई नेता यह मान कर चल रहे हैं कि वह मौका देख एनडीए के पाले में जा सकते है।

जून महीने के आखिर में विपक्ष की ओर से किसी उम्मीदवार का एलान हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि गोपाल कृष्ण गांधी, मीरा कुमार और शरद यादव का नाम सबसे आगे है। फिलहाल इन बैठकों के जरिये विपक्षी एकता को दर्शाने की कोशिश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed