फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind gave one month salary in PM Cares fund Modi said thank you

पीएम केयर्स फंड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी एक महीने की सैलरी, मोदी बोले-धन्यवाद

Sun, 29 Mar 2020 02:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 29 Mar 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind gave one month salary in PM Cares fund Modi said thank you
रामनाथ कोविंद-नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष' नामक ट्रस्ट बनाने का एलान किया। पीएम के इस एलान के बाद से देशभर से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं और अपना योगदान दे रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पीएम केयर्स फंड में एक महीने की सैलरी देने की घोषणा की है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि धन्यवाद, माननीय राष्ट्रपति। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इस उद्देश्य के लिए pmindia.gov.in वेबसाइट बनाई गई है। वहीं प्रधानमंत्री भी इस ट्रस्ट में दान करने वाले कई लोगों के ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल से रिट्वीट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार कोविड-19 महामारी से उत्पन्न गंभीर हालात जैसी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष राष्ट्रीय कोष बनाया गया है। इससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए पीएम केयर्स फंड के नाम से एक सार्वजनिक ट्रस्ट बनाया गया है। इसके सदस्यों में रक्षामंत्री, गृहमंत्री एवं वित्तमंत्री शामिल हैं।

अक्षय कुमार ने दिए 25 करोड़ 
बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। अक्षय ने ट्वीटर पर लिखा कि इस समय लोगों की जीवन बचाना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह समय है कि हम सब कुछ छोड़कर इससे लड़ने के लिए कुछ करें। मैं पीएम मोदी जी के पीएम केयर्स में 25 करोड़ रुपये दे रहा हैूं। जान है तो जहान है। लगातार लोग मदद के लिए सामने आ रहे हैं और अपान योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed