फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ramnath Kovind completes three years, Naidu said symbol of humility

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूरे किए तीन साल, नायडू ने बताया विनम्रता का प्रतीक

Sun, 26 Jul 2020 02:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind completes three years, Naidu said symbol of humility
भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद(फाइल फोटो) - फोटो : president of india website

रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के तौर पर शनिवार को तीन साल पूरे कर लिए। उन्होंने 25 जुलाई 2017 को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया था। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोविंद को शुभकामना देते हुए कहा कि वह विनम्रता एवं बड़प्पन के प्रतीक हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यालय में आज तीन वर्ष पूरे कर लिए। राष्ट्रपति, प्रथम महिला और उनके परिजनों ने सभी नागरिकों के साथ ही उन लोगों के प्रति आभार जताया जो अपने और परिवार पर गंभीर खतरे की चिंता न करते हुए देश के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि उन्होंने पीएम केयर्स फंड में एक महीने का वेतन दान किया और एक वर्ष के लिए अपना 30 फीसदी वेतन नहीं लेने का एलान किया। राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के राष्ट्रपति रहने के तीसरे वर्ष में हुए विभिन्न कार्यों एवं पहल का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने खर्च को व्यवहारिक बनाया ताकि संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जा सके। उन्होंने उपराष्ट्रपति के साथ कोविड-19 के प्रबंधन और उसे रोकने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को गति देने के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उपराज्यपालों के साथ दो बार वीडियो कांफ्रेंस पर चर्चा की।

राष्ट्रपति भवन में और विभिन्न राज्यों की यात्रा के दौरान 6991 लोगों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। औसतन प्रतिदिन राष्ट्रपति से 20 लोगों ने मुलाकात की जिसमें सैनिकों से लेकर वैज्ञानिक और किसानों से लेकर अग्निशमन कर्मी शामिल है।

केंद्र के 48 विधेयकों को दी मंजूरी
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार के 48 विधेयकों और राज्य सरकार के 22 विधेयकों को अपनी मंजूरी दी, साथ ही 13 अध्यादेश जारी किए एवं 11 राज्यपालों, भारत के चीफ जस्टिस, मुख्य सूचना अधिकारी तथा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति की। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में 19 राज्यों एवं चार केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया।


कोविंद ने बढ़ाई राष्ट्रपति पद की गरिमा : नायडू
नायडू ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बड़प्पन एवं विनम्रता के गुणों के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के राष्ट्रपति पद की गरिमा बढ़ाई है। राष्ट्रपति की गर्मजोशी और उनका दयालु स्वभाव सभी के दिलों को छू लेता है। देश के विकास के लिए उनके साथ पिछले तीन साल मिलकर काम करना शानदार अनुभव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed