{"_id":"6156b1378ebc3e9fbb684376","slug":"president-ramnath-kovind-76th-birthday-vice-president-and-pm-modi-greets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधाई: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन आज, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बधाई: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 76वां जन्मदिन आज, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बधाई दी
Fri, 01 Oct 2021 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
एक अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में परौंख गांव में कोविंद का जन्म हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविंद के जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। एक अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में परौंख गांव में कोविंद का जन्म हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई, 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने ट्वीट किया, “भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई। वह अपनी सादगी, उच्च नैतिकता और उल्लेखनीय दृष्टि के लिए जाने जाते हैं। मेरी कामना है कि उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और राष्ट्र की सेवा कई और वर्षों तक करने का आशीर्वाद मिले।”
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने भी राष्ट्रपति के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और कहा कि समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान देना अनुकरणीय है। मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना मुरीद बना लिया है। समाज के गरीब और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है। वह एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”
विज्ञापन