{"_id":"614dbff28ebc3e041e6fdc64","slug":"president-ram-nath-kovind-undergoes-successful-cataract-surgery-at-army-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल मोतियाबिंद सर्जरी, आर्मी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इलाज: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल मोतियाबिंद सर्जरी, आर्मी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
Fri, 24 Sep 2021 05:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 24 Sep 2021 05:39 PM IST
सार
नई दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आंख में मोतियाबिंद की सफल सर्जरी की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शुक्रवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी हुई। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में दी गई। इसमें कहा गया कि सर्जरी सफल रही और राष्ट्रपति कोविंद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
इससे पहले 19 अगस्त को राष्ट्रपति कोविंद की दूसरी आंख में मोतियाबंद का सफल ऑपरेशन किया गया था। उल्लेखनीय है कि 75 वर्षीय रामनाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी और देश के पहले नागरिक बने थे।
विज्ञापन