फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind says Covid ootbreak and its new variants brought unprecedented stress on healthcare system on eve of World Tuberculosis Day

विश्व टीबी दिवस: राष्ट्रपति कोविंद बोले, कोविड और इसके वैरिएंट ने देश के स्वास्थ्य इन्फ्रा पर बहुत दबाव डाला

Wed, 23 Mar 2022 08:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 23 Mar 2022 08:16 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू करने में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों ने लड़ाई मजबूत की है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind says Covid ootbreak and its new variants brought unprecedented stress on healthcare system on eve of  World Tuberculosis Day
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी का प्रसार और इसके नए वैरिएंट्स ने देश की हेल्थकेयर व्यवस्था पर अभूतपूर्व दबाव डाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश के हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर के सामने असाधारण चुनौतियां पेश की हैं।

विज्ञापन

 
विश्व ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू करने में हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूत की है।
विज्ञापन


कोविंद ने कहा, '24 मार्च को जनता के बीच टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। 1882 में इसी दिन डॉ. रॉबर्ट कूच ने इसका कारण बनने वाले बैक्टीरिया की खोज की थी। इसने इस घातक बीमारी के इलाज का रास्ता तैयार किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने भारत टीबी रिपोर्ट 2022 के शुभारंभ के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने इस बीमारी से लड़ाई लड़ी है और दूसरों के लिए रास्ता दिखा रहे हैं। आइए हम सब मिलकर 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए काम करें


दक्षिण-पूर्व एशिया में तीन अरब डॉलर के सालाना निवेश की जरूरत: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दक्षिणपूर्व एशिया में टीबी के 45 लाख नए मरीजों से बचने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर के सालाना निवेश की आवश्यकता है। इसने टीबी के खिलाफ जंग में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर से तत्काल सहयोग पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed