{"_id":"5d3d1ef58ebc3e6cb713c89f","slug":"president-ram-nath-kovind-leaves-for-state-visits-to-benin-gambia-and-guinea","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना, दर्ज होगा ये रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना, दर्ज होगा ये रिकॉर्ड
Sun, 28 Jul 2019 10:09 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद तीन अगस्त तक इन देशों का दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है। अफ्रीका के इन तीनों देशों के लिए भारत के किसी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा। अफ्रीका के साथ रिश्तों को और गहरा बनाने की जरूरत के नजरिए से इस यात्रा पर सामरिक हलकों की विशेष नजर होगी।
विज्ञापन
अपने दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद 28 जुलाई को बेनिन पहुंचेगे। इसके बाद वह गाम्बिया और गिनी जाएंगे। इन देशों के दौरे में कृषि क्षेत्र में सहयोग को औऱ गहरा करने के इरादे से कृषि मशीनें प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
बेनिन में राष्ट्रपति कोविंद नेशनल एसेम्बली को संबोधित करेंगे साथ में वो वहां रह रहे करीब 15 सौ प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इन तीन देशों के दौरे में आपसी व्यापार बढ़ाने पर विशेष जोर होगा।
Delhi: President Ram Nath Kovind leaves for state visits to Benin, Gambia and Guinea.This is the first ever state visit of a President of India to any of the three countries pic.twitter.com/BAteeff1QR
— ANI (@ANI) July 28, 2019