फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind inaugurates the new IIM campus in Nagpur

नागपुर में IIM परिसर का उद्घाटन: कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रपति, कहा- उम्मीद है जीवन जीने का नया नजरिया देगा यह संस्थान 

Sun, 08 May 2022 12:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 May 2022 12:20 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा, हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित किया जाता है। उम्मीद है कि यह संस्थान छात्रों को जीवन जीने का नया नजरिया भी देगा। 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind inaugurates the new IIM campus in Nagpur
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया आईआईएम नागपुर के नए परिसर का उद्घाटन - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में नए आईआईएम परिसर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह संस्थान सिर्फ शैक्षणिक प्रशिक्षण का मैदान न रहकर छात्रों को जीवन जीने का नया नजरिया भी देगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा नए संस्थान के लिए मैं केंद्र व राज्य सरकार को बधाई देता हूं। हम एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जहां इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित किया जाता है। उम्मीद है यह संस्थान छात्रों को ऐसी मानसिकता देगा, जिससे वे नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धमेंद्र प्रधान के अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत व सुभाष देसाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनिकॉर्न और स्टार्टअप की दमदार उपस्थिति देश के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। राष्ट्रपति ने नागपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के स्थायी कैंपस का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में यह उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि शिक्षण संस्था महज एक सीखने का केंद्र नहीं है। यह वह स्थान है, जहां हरेक के भीतर छुपी प्रतिभा को बाहर निकाला और उन्हें निखारा जाता है। पाठ्यक्रम हमें अपने अंदर आत्ममंथन का अवसर देता है और हमें अपने सपनों और महत्वाकांक्षा को पूरा करने का उद्देश्य देता है। उन्होंने कहा कि हम उस दौर में रह रहे हैं, जहां नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन व प्रशंसा मिलती है। 


उन्होंने कहा कि कई यूनिकॉर्न या स्टार्टअप ने सफलता की शानदार गाथा लिखी हैं। इसने खाना डिलीवर करने से लेकर पुरानी वस्तुओं को लेने तक के कई नए अवसरों के द्वार खोले हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता दोनों में तकनीक के जरिये लोगों के जीवन को सुगम बनाने की क्षमता है। इसके अलावा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की भी क्षमता है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में हरेक नागरिक का यह कर्तव्य होना चाहिए कि वह सभी लोगों की बेहतरी के लिए कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed