{"_id":"59d3929e4f1c1bd1538b5976","slug":"president-ram-nath-kovind-first-foreign-visit-to-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के रूप में पहली विदेश यात्रा पर रामनाथ कोविंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति के रूप में पहली विदेश यात्रा पर रामनाथ कोविंद
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार से चार दिवसीय यात्रा पर जिबूती और इथोपिया के लिए रवाना हो गए। भारत के राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद की यह पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान कोविंद दो अफ्रीकन देशों का दौरा करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान आर्थिक सहयोग सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए एक ट्वीट रामनाथ कोविंद के चार दिवसीय राजकीय यात्रा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पढ़ें- रामनाथ कोविंद के ये 5 ‘प्रेरक विचार’ बदल देंगे आप की जिंदगी
विज्ञापन
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अशोक मलिक ने बताया था कि जिबूती में भारत के किसी राष्ट्राध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा। कुछ समझौतों पर दस्तखत करने के साथ राष्ट्रपति वहां पर रह रहे भारतीयों के समूह को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिबूती हिंद महासागर का एक महत्वपूर्ण देश है जिसके साथ 2016-17 में भारत का द्विपक्षीय व्यापार 28.4 करोड़ डॉलर था।